कैसे? मैं मान लूं आ गया अक्टूबर
शख्स वो लौटा नहीं अभी तक इधर
बिलोरी आंखें देख जिसकी
दिल में उठती थी तरंग
अब कहां जीवन में वो उमंग
कैसे? मैं मान लूं आ गया अक्टूबर
उसके होठों में दबी मुस्कुराहट
बयां करती थी उसके हृदय की छटपटाहट
कैसे? मैं मान लूं आ गया अक्टूबर
दीपक (बेख्याली)

