ये संसार ले लो
ये घर बार ले लो 
तुम तो जानते हो कैसे जी रही हूं   
कितना जहर पी रही हूं मैं 
मीरा की तरह इश्क निभा नहीं सकती 
जहर का प्याला उठा नहीं सकती मैं 
कर सकूं तुम्हारी भक्ति वह शक्ति दे दो
हे गिरधारी मुझको भी शरण दे दो

दीपक (बेख्याली)