तूफान बारिश बंद हो जाने के बाद
फिर एक तूफान उस घर के आंगन में भी आया होगा
गया था शहर को कमाने घर का लाल
नहीं आया वापस देखने घर का हाल
दरवाज़े पर जब भी कोई आहट होती
ताले की आँखे चमक जाती
शायद लौट आए वो हाथ
जो बरसो पहले इस आंगन को
सोप कर गए थे मेरे हाथ
आंगन रोज ताले को पूछता
दिख रहा है क्या तुझे लल्ला आता हुआ
घर में अभी तक मौजूद हैं
तेरे लिए की गई मां की दुआएं
पिता के द्वारा तुझे सिखाई गई कलाएं
अभी तक आंगन में सजा हुआ रखा है बचपन तेरा
आंगन को ताले से शिकायत बहुत है
अगर ना होता दरवाजे पर ताला
शायद अभी तक लौट आया होता लल्ला मेरा..
दीपक (बेख्याली)
