मैं कुछ कमाता नहीं हूँ...
इसलिए मेरे लौटने पर दरवाज़े तो खुलते हैं, चेहरे नहीं।
लोग पूछते हैं—"करते क्या हो?"
मैं मुस्कुरा देता हूँ...
क्योंकि हर रोज़ मैं अपने टूटने को टालता हूँ और उम्मीद को ज़िंदा रखता हूँ।
तुम इसे बेरोज़गारी कहते हो,
मैं इसे वक़्त से चल रही सबसे लंबी लड़ाई कहता हूँ।
जिस दिन मेरी मेहनत बोलेगी,
मैं दुनिया को नहीं,
अपनी माँ की आँखों में लौटे सुकून को अपनी सबसे बड़ी कमाई मानूँगा।
