पिता वह होता है
जो प्रेम जताने से ज्यादा निभाने में विश्वास रखता है।
पिता वह होता है
जो खुद पुराने कपड़े पहन लेता है पर अपने बच्चे को अप-टू-डेट रखता है।
पिता वह होता है
जो स्वभाव से सख्त पर दिल से अपने बच्चे का हितेषी होता है।
पिता वह होता है
जो दिन भर थका होने के बावजूद शाम को अपने बच्चे से मिलने के लिए दुगनी गति से घर की ओर भागता है।
पिता वह होता है
जो जिन खुशियों और सुविधाओं से वंचित रह जाता है उन्हें वह अपने बच्चे को देने की पूरी कोशिश करता है।
पिता वह होता है
जिसके छांव में बचपन में मिले सुकून को जिंदगी भर ढूंढते रह जाते हैं, नहीं मिलता है।
~दीपक चौधरी

