कितनी अच्छी है वो ,मेरी प्यारी बहना है वो
हर बात पर मुझसे झगड़ जाती है
फिर भी प्यार से भइया कहती है वो
कितनी अच्छी है वो, मेरी प्यारी बहना है वो
मुझपे अपनी हिटलरगीरी चलाती है
मैं रूठ जाया करता हूँ पर साथ में खाना खाती है वो
मुझमें जान फूंकती है वो ,
कितनी अच्छी है वो, मेरी प्यारी बहना है वो
पैसा मांगने पर मना कर देती है,
फिर चुपके से जेब में डाल देती है
मेरी हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन होती है वो।
कितनी अच्छी है वो, मेरी प्यारी बहना है वो।
~ दीपक चौधरी

