जो सबक आप किताबों से नहीं सीख पाते,

वो सबक आपको ज़िन्दगी सीखा देती है ।

कभी रुला के ...... हँसा देती है ,

कभी हँसा के भी ...... रुला देती है ।

कहने को ज़िन्दगी एक अदाकारी है,

उम्र दर उम्र आपको कलाकार बना देती हैं ।

जीवन है तो सुख-दुख , आशा-निराशा भी है

ज़िन्दगी हमे फिर भी जीना सीखा देती है ।

जो सबक आप किताबों से नहीं सीख पाते,

वो सबक आपको ज़िन्दगी सीखा देती है ।

       ----- दीपक ठाकुर ✍️