कुछ गाने आपके अंदर के शोर को पसंद आते हैं,

कुछ गाने बाहर शोर पैदा करते हैं ।

कुछ वो गाने है, जिसे आप सुनते हैं,

लोगों के गैर जरूरी प्रश्नों से बचने के लिए ।

कुछ गाने सुने जाते है रात की खामोशियों में,

सुबह की पहली किरण के उदय होने तक ।

कुछ गाने सुने जाते है, भूतकाल के सागर में,

उफान लेती यादों की लहरों पर कश्ती बनाने के लिए ।


ये गाने ही है-हमारी हर भावनाओं के सबसे करीब