जिन बातों को कभी कह नहीं पाया मै,
उन्ही बातों को पन्ने पर उतार दिया मैंने
लिख डाले वो अनकही भावनाएं ,
बिछड़ते तक जो सोच रखा था कहने को
लिख डाले उन सभी एकांत पलों को
जो उससे दूर रहकर बिताये मैंने
जिसके बचपने को साथ नहीं जी पाया
उन बातो को भी पन्ने पर उतार दिया मैंने
दरअसल, मेरे जिंदगी मे अक्सर ऐसे पल आये
जब मेरे दिल ने मजबूर कर दिया गया लिखने को
क्यूंकि इसके सिवाय मै कुछ कर भी नहीं सकता था
- दीपक ठाकुर ✍️❤️

