कुछ साल पहले एक खूबसूरत लम्हा आया था,
जब पहली बार वो दिखी थी मुझे।
शुरुआत में बातें तो ना हुई पर
दिल तुझे जानने को आहट दे रहा था मुझे।
समय को बदलते देर नहीं लगी,क्यूंकि
खुद को बदलने को कोई मजबूर कर रही थी मुझे।
कुछ हसीन से पल साथ गुजर तो रहे थे उसके,
ये अफसाना यूं जल्द खत्म हो जाएंगे,मालूम था ना मुझे।