ध्यान के अंतिम छोर पर,
समाधी से ठीक पहले,
मैं वासुदेव को महसूस करने का यत्न करता हूँ,
तुम्हारा चेहरा दिखाई हो पड़ता है,
तुमसे तुम्हीं को माँगता हूँ,
तुम तथास्तु कहने में हकला जाती हो,
मैं हँस देता हूँ,
आँखे खुलने पर हम कोसों दूर होते हैं,
पास हो सकने की सारी प्रायिकताओ को झुठलाते हुए।


