वज़्न-१२१२/११२२/१२१२/२२


तभी से चांद फ़लक पे रौशन हुआ होगा,

उसी ने चांद को हाथों से जब छुआ होगा।१।


उजाड़ कर दुनिया ख्वाहिशों की वो मेरे,

नहीं है लगता कि सच में खुश हुआ होगा।२।


भले न हो सके तुम जो मेरे तो मत समझो,

दुआ के बदले मेरे लब पे बद्' दुआ होगा।३।


मेरी कोई भी वो मन्नत कभी नहीं सुनता,

लगे कि रब मुझी पे ही सिर्फ़ ख़फा होगा।४।


विधान ये विधी का है या साज़िश कोई,

न था यकीं कि तू भी मुझसे यूं जुदा होगा।५।


दीपक दूबे