चिंता कितनी घुमक्कड़ होती है

ये तुम्हारे मन के छोटे से हिस्से 


से शुरू होती है,


धीरे-धीरे दिमाग की नसों 


में अटखेलियाँ करती हुई 


आगे बढ़ती जाती है 



शरीर में मौजूद कोशिकाओं को अपना 


वाहन बना कर,


बिना टिकट यात्रा करती हुई 


तुम्हारे दिल, पेट, किडनी सबको 


छान मारती है 




और अंत में ले जाती है तुम्हे भी  


अपने साथ सफर में



ये चिंता भी कितनी घुमक्कड़ होती है 

कभी कभी चिता पर जाकर ही रूकती है