काजल लगाए तो दिन को रात वो करे,
फिर आईना देखे, मुझसे बात वो करे।
पलके उठाए तो सूरज उगाई सी लगे,
सुबह सुबह गरमा गरम चाय सी लगे।
बाल बांधे तो लगे समुद्र की लहरे बांध दी।
चेहरा ऐसा लगे की हो जैसा गोहर कोई।
गुस्सा भी वो करे तो प्यार आता हैं मुझे,
गर्मी में जैसा लगता है गुलमोहर कोई।
सांवला हैं रंग उसका आंखें बड़ी सी हैं,
पंख नहीं उसके लेकिन लगती परी सी हैं।
बच्ची के जैसे काम हैं मगर समझदार हैं,
मतलब बच्ची भले वो है लेकिन बडी सी हैं।
-DEEPAK MSTBAJI
