क्यों ना इस बार तुम मेरे बनो

क्यों ना इस बार तुम्हरी पहचान मुझसे हो

क्यों ना इस बार तुम मेरे कहलाओ

क्यों ना तुम मेरे लिए उस ही तरह तैयार हो जिस तरह मैं होती हूँ

क्यों ना तुम इस बार मेरी मनपसंद चीज़ बनाओ

क्यों ना पहले तुम उठो और अपने दिल की बात बताओ

 क्यों ना एक दिन तुम पहल करो , और तुम मेरे बन जाओ