वो मेरी गर्लफ्रेंड नहीं, हाँ वो मेरी गर्लफ्रेंड नहीं एक हसीन सफर है मेरी ज़िन्दगी का।

हाँ वो मेरी गर्लफ्रेंड नहीं लेकिन कभी कभी बेबी शोना बोल देता हूँ में उसे भी, और वो भी ठीक उसी तरह शर्माती है...और कहती है गर्लफ्रेंड नहीं है मेरी

हाँ वो मेरी गर्लफ्रेंड नहीं पर मेरे बिना कुछ कहे सब समझ जाती है।

समझ जाती है मेरी हर, वो बात जो मैं खुद भी नहीं समझ पाता।

हाँ वो मेरी गर्लफ्रेंड नहीं पर मेरी ज़िन्दगी का वो सफेद रंग है जो मेरे हर रंग में रंग सी जाती है।

हाँ वो मेरी गर्लफ्रेंड क्योंकि वो मेरी सब कुछ है