"यादों से भरा बचपन भरपूर था"


साल 1994 था, यादों से भरा बचपन भरपूर था 


यूँ तो हर बचपन अहम है, हमारा बचपन लेकिन कुछ खास था 

जहाँ गर्मियों और सर्दियों का एक Set Destination था 


क्यूंकि यादों से भरा बचपन भरपूर था 


जहाँ दादा-नाना की अंग्रेजों संग लड़ाई कहानी हर मशहूर थी 

उनके संघर्षों की आज़ादी हमने जो जी थी


यादों से भरा बचपन भरपूर था 

जहाँ फलों के राजा का इंतजार भी कमाल था

 क्यूंकि हमारा राज हर मौसम आम न था


अंधेरों में भी चाँद तारे साथ थे


क्यूंकि यादों से भरा बचपन भरपूर था