कम होती जा रही नज़दीकियाँ

रोशनी और सूरज के बीच

बड़ने ना दे और यह दूरियाँ

एक दूसरे को अपनी तरफ खींच I

गुल खिले हैं पर उदासी छायी हैं चमन मे

छुपा हैं ज़रूर रंज कोई सूरज के मन में I

काश मौसम भी समझ पाते क्या चल रहा है

रौशनी को खो देने की ग़म में सूरज ढल रहा है I

जज़्बात की सहलाब में तिनके की तरह बहती गई

सूरज और रौशनी के बीच की फासले

फिर कभी नसीब हो न हो यह शाम सुरमई

ऐ फ़ज़ा ले जी भरके तू अब हसले II


यह एक स्वरचित और अप्रकाशित रचना है I