जला के कुछ दीये, भूल गए हम ,

क्या पता इस दिवाली जीत किसकी हुई...??

तुमने कहा तो चलो मान लेते हैं कि जीत सच की हुई हैं,

पर इक बात बताओ ज़रा,

इस बार कितने घरों में झूठ के दीये जले हैं..?

कितने आँगन आज़ भी अँधेरे में रहे हैं..?

कितने लोग आज़ भी सोएंगें भूखे पेट ..?

कितने ख्वाब आज़ भी, बगैर रौशन हुए बुझे हैं..?

 जला के कुछ दीये, भूल गए हम ,

क्या पता इस दिवाली जीत किसकी हुई...??