#दुनिया का नाम बदनाम (दिव्य भूषण)

 

दुनिया का नाम बदनाम करते,

हम जैसे इंसान हैं।

बुरा काम हम स्वयं करें,

और दुनिया बदनाम हैं।

दुनिया को ढाल बनाकर,

हम देते क्या अंजाम हैं।

अपने दिल मे झांककर देखो,

करनी कितनी शर्मनाक हैं।

 

दहेज के लिए बहु जलाना

हैवानों की शान हैं।

दहेज के नाम पे भीख मांगना,

यही तो इनकी ईमान हैं।

दहेज लेना फैशन बनाकर,

लज्जा नही आती हैं आज।

 

हर कोई यही हैं कहता,

दुनिया बदल गई हैं आज।

दुनिया तो नही रहती हैं,

हम रहते हैं दुनिया में

जुल्मकारो के करनी के पीछे

दुनिया क्यो हो जाती हैं बदनाम

 

लोगो के बीच भाषण देने से,

दहेज प्रथा न होगी बन्द।

अपने घर मे दहेज हैं लेते

लोगो को क्या पढ़ाएंगे ग्रन्थ।

 

आज भी दहेज प्रथा हैं चलती,

और आगे भी चलती जाएगी।

इस धरती पर इन्शानियत लौटकर

अब बापस नहीं आयेगी।

                                  @Divya bhushan