लेके सब तलवार यहाँ पर बैठे हैं हम भी लेके प्यार यहाँ पर बैठे हैं रब ने जन्नत अपने ज़िम्मे रक्खी है नरक के ठेकेदार यहाँ पर बैठे हैं इश्क़ से बच जाते तो और कहीं होते करके आँखे चार यहाँ पर बैठे हैं रब बोले तो हश्र में शिकवा करने को कब से हम तैयार यहाँ पर बैठे हैं सब को अमन का पाठ पढ़ाने को “दानिश” वो लेके हथियार यहाँ पर बैठे हैं