मुहब्बत आज़माना चाहता है

वफ़ाओं का खज़ाना चाहता है


भला वो किस्से किस्से इश्क़ कर ले

उसे ज़ारा ज़माना चाहता है


बहुत से इम्तिहानो से घिरा हूँ

मुझे रब कुछ बनाना चाहता है


ना होता मैं तो कोई और होता

मुसाफ़िर दिल ठिकाना चाहता है


के रब का रूठना ऐसा है "दानिश"

मनाओ मान जाना चाहता है