ख़तम हुई एमएससी मिला नहीं कुछ काम सोचा नेता बन जाऊंगा रहेगा फिर आराम सच्चा नेता बन जाऊंगा करूँगा देश की सेवा फिर तो मुझको स्वर्ग में खाने को मिलेगा मेवा पुछा एक नेता से जिसके साथ पढ़ा था ट्यूशन नेता बनने के लिए चाहिए कितनी एजुकेशन बोलै नेता बन शिक्षा का डालेगा आचार थोड़े क्रिमिनल केसेस हो थोड़ी FIR मैं घबराया बोला नेता का क्राइम से क्या है काम वो बोला तू दबंग नहीं तो तेरा काम तमाम जाती धर्म में बांटो सबको भावनाएं भड़काओ आपस में लड़वाओ सबको संसद जीतके जाओ मैंने कहा की नेताओं का कुछ पॉइंट बतलाओ वो बोला घोटाला करके देश को लूटके खाओ सब खाते हैं तुम भी खाओ जम के मौज मनाओ सरकारी पैसो पे चाहे जितने मज़े उड़ाओ मैंने कहाँ मैं देश का जग में ऊंचा करूँगा नाम वो बोला तेरे जैसो का स्वर्ग में पड़ेगा काम समय से पहले ही लगता है स्वर्ग सिधारे जाओगे अगर करप्शन नहीं करोगे मुफ्त में मारे जाओगे खुद भी खाओ जमकर और हमको भी खाने दो सच्चाई का क्या करना है छोड़ो भाड़ में जाने दो अगर बहुत ज़्यादा आकड़ोगे तोड़ दिए तुम जाओगे सच्चा नेता बन जाओगे बाद में फिर पछताओगे मैंने कर ली तौबा यारो नहीं बनूँगा नेता मित्र की हालत देख ली अब रिस्क नहीं मैं लेता मैं चला था नेता बनने ये सब हुआ है भूले में अब तो नौकरी ढूंढूंगा नेता जाएँ चूल्हे में