खड़े हैं पाँव पे फिर भी सहारा मांग लेते हैं ज़रा लहरें जो आ घेरें, किनारा मांग लेते हैं सफर में धुप की शिद्दत हमें चलने नहीं देती इजाज़त हो तो हम आँचल तुम्हारा मांग लेते हैं मैं अब बच्चो को अपने साथ लेकर काम निकलता हूँ कभी मेले से जो गुज़रें गुब्बारा मांग लेते हैं मेरे बच्चे मेरी वुस्सत से वाक़िफ़ हैं तभी मुझसे वो सूरज मांग लेते हैं सितारा मांग लेते हैं की हम दरवेश ऐसे हैं दुआ खामोश रखते हैं अगर मांगें तो फिर सारा का सारा मांग लेते हैं