में भी मौजूद तेरी ज़ात में हूँ
खुद में गुम हूँ या कायनात में हूँ
ये जो परछाई साथ चलती है
वहम होता है में हयात में हूँ
ये तो सच है की एक मोहरा हूँ
किसको मालूम किस बिसात में हूँ
बस गुनाहो में सब तरक़्क़ी है
आ गया में भी किसकी बात में हूँ
ख़ौफ़े दोज़ख न ख्वाहिशे जन्नत
मुन्तज़िर तेरी मुलाकात में हूँ
वजहे रेहमत कोई अमल ही नहीं
फिर भी उम्मीद-ऐ -निजात में हूँ
ज़ुल्म की इन्तहा गुनाह की हद्द
किसका बन्दा हूँ किस सिफ़ात में हूँ
हो मुबारक तुम्हे सहर ‘दानिश’
एक सूरज हूँ और रात में हूँ