यूँ तेरे हुस्न को शेरो में उतारा जाए
इस तरह से ज़रा ग़ज़लों को संवारा जाए
अपनी नज़रो को झुका ले मुझे ऐसे तो न देख
तेरा आशिक़ कहीं बेमौत न मारा जाये
तुझको में चाँद कहु , फूल कहूं, जाम कहूं
तुझको ए जाने ग़ज़ल कैसे पुकारा जाए
मुझको फिर प्यास का एहसास दिलाने वाले
अब किसी जाम में दरया को उतारा जाए
तू नहीं मेरा तो दिल में तेरी उल्फत भी ना हो
ए खुदा मेरे ये जीने का सहारा जाए
बस तेरे साथ ही जी ली थी ज़िन्दगी "दानिश"
अब तो दुनिया में यूँ ही वक़्त गुज़ारा जाए