ग़म का एक बोझ सा पलकों पे उठाने के लिए
क्यों किया इश्क़ , फ़क़त अश्क़ बहाने के लिए ?
हर एक शख्स यहाँ अपने लिए जीता है
तेरा एहसान मुझे इतना बताने के लिए
आप कहते थे बिछड़ कर तो न जी पाएंगे
हौसला चाहिए इस जान से जाने के लिए
हमने दुनिया के बदलते हुए रंग देखे हैं
ठोकरें होती हैं सब रंग दिखाने के लिए
प्यार और इश्क़ तो दिल का वहम है “दानिश”
सहारा चाहिए बस वक़्त बिताने के लिए