ओ नादान पड़ोसी
यूँ छिपकर न खेल खेलो
अगर दम है बाजुओं में
सामने आकर वार झेलो
यूँ पीठ पीछे क्या वार करना
यूँ अँधेरे में प्रहार करना
हमने भी अब कमर कसी है
अंजाम भुगतने को तैयार रहना
लपटें दबी हैं ओश में
कण कण शोणित बिखरा है
बलिदानो की अग्नि से
साहस हमारा और भी निखरा है
आँखे खोल कर देख लो
तुम्हारी ओर है घनघोर अँधियारा
ध्रुव तारे सा चमक रहा
विश्व पटल पर हिंदुस्तान हमारा
वीरो की धरती है अपनी
गौरव दीप घर- घर जलते है
गाँधी की इस धरती में
भगत सिंह और सुभाष भी पलते है
एक बार ललकार के देखो
कोटि कोटि शीश कटा देंगे
और एक बार जो ठान ली हमने
नक़्शे से तुम्हारा नाम मिटा देंगे -------