खर्चे कुछ इस कदर बढ़ने लगे हैं दो वक़्त खाने को भी लोग तरसने लगे हैं कल तक जो धौंस जमाया करते थे साहब फ़िज़ा कुछ ऐसी बदली कि मिन्नतें करने लगे हैं हमने तो भेजा था स्कूल कि कुछ सीख लें बच्चे हमें क्या पता था स्कूल अब धंधा करने लगे हैं इज़्ज़त भी आजकल नाप तौल कर मिलती है चमचे भी खुद को मैनेजर समझने लगे हैं किसी मजबूर की मदद को एक हाथ नहीं उठता हंगामा करना हो तो सौ लोग निकलने लगे हैं