वही सुबह, वही शाम,
वही शहर, वही नाम,
वही गलियाँ, वही धाम,
वही संगम, वही नाव,
सब कुछ बिल्कुल वैसा है,
जैसा था तुमसे सुना,
जैसा था तुमसे सुना,
ये सब और भी अच्छा होता,
शायद,
तुम होते तो अच्छा होता,
तुम होते तो अच्छा होता।
वही शाम, वही रात,
वही हम और वही पुरानी बात,
दिल की एक ख्वाहिश है,
कुछ नया सा होता,
शायद,
तुम होते तो अच्छा होता,
तुम होते तो अच्छा होता।I

