रच गये सागर के मध्य सरी-कलम और भोजपत्र
मन ने देखा जब-जब राम अधर लिये अद्भुत-मुस्कान
पन्नों की अनसूया में शबरी-केवट-गरुड़ के प्राण
जनक-दुलारी की गोद जहाँ गुंजित गाये अभयगान
राजा राम की मर्यादा युग-युग कहलाये जग कल्याण
काव्य जहाँ जीवित आज भी भरतवंश-अयोध्या धाम
महाकाव्य के महाकवि को भारत करता है प्रणाम
कवियों के सिंधु सागर की गंगोत्री हैं वाल्मीकि महान
रामायण का शाश्वत-दर्शन आरंभ-मध्य या वर्तमान
महर्षि जो कह गये भारत दर्शन में वही हैं राम
हाँ
भारत दर्शन में वही हैं.......राम....
महर्षि वाल्मीकि और भगवान
© दामिनी नारायण सिंह
२८अक्टुबर२०२३
