तुम स्वप्न दृष्टा तुम काल अखंड तुम भैरव की हो ताल मृदंग
तुम प्रलय बीच प्रवाह में हो तुम भीमशीला अवतार में हो
तुम गंगोत्री की मुख द्वार में हो तुम अग्णिकुंड की जीवित ज्वाला
तुम दक्ष के कुल की कुलगौरव तुम असुरों की मुक्ति माला
तुम स्वप्न दृष्टा आ आ आ
तुम रेत की रात में हो ठंढक तुम कैलाश की जमती बर्फ
तुम तप में पिता हिमालय सी तुम रावणवध की हो शक्ति
तुम शुंभ निशुंभ की हो माँ गति तुम धरती पर माँ सीता हो
तुम रणभूमि में माँ रणचण्डी तुम माँ वैष्णव की एकाग्र सती
तुम कैलाश में हो माँ पार्वती
तुम नवशक्ति की अखंड-ज्योत नरमुंड लटकाए तुम काली
भगवती स्वरूप धर जय माँ तेरी ब्राह्मांड स्वामिनी तुम ही प्रकृति
तुम स्वप्न दृष्टा आ आ आ
तुम स्वप्न दृष्टा तुम काल अखंड तुम भैरव की हो ताल मृदंग
जय जय जय जगदम्ब जय जय जय जगदम्ब जय जय जय जगदम्ब
© दामिनी नारायण सिंह
