किस गली
वहाँ
जहाँ जिंदगी रहती थी कही
या वहाँ
जहाँ धाराएं
विपरीत सी...
तुम भी न
अजीब हो
बातें भी अजीब ही करते हो
फलक की बात और चाँद पे जज्बात
चलने का हुनर नहीं आया अबतक
और सितारों पे रात
जिंदगी है मेरे दोस्त
हर सांस को इम्तिहान देना पड़ता है
वो भी उसकी मर्जी से
हाँ ये अलग बात है
अपने हिस्से की स्याही हमही देते हैं उसे
वो तो बस
लिखता है
हमारे हिस्से की कलम
आखिर खुदा है...न !
©
