कभीकभी लगता है

कहाँ आसान है

अक्षर संग भाव का मेल

वर्ना हर आस्तीन के धागे

किसी पुस्तक की बुनियाद होते..


कहीं सिलवटों में सिमटे विरह के धागे

कहीं आँसुओं से सिंचित मोह में अभागे

रच जाता अनगिनत पन्नों में सब

स्याही में डुब सब स्याह हो जाते...

©️?


दामिनी नारायण सिंह


#DaminiNarayanSinghQuotes