साधारणतः चाय की एक ही रेसेपी होती है,
पर कभी भी दो हाँथों की चाय बिल्कुल एक सी नहीं होती;
जज्बात अलग, जीवन अलग पर भाव एक से
बीस मिनट बाद मिलो या बीस साल बाद
जो जबान से पहले हृदय बोल उठे; दोस्ती की आँखों से मिलकर; बिल्कुल उसी जगह पर
जहाँ मुलाकात अब से पहली थी
समझना क्या है
जाहिर है; ये मित्र ही होगी; तुम्हारी या हमारी
उसके हिस्से का एक ईंट बन; हमेशा के लिये उसके जीवन रुपी खंभे में शामिल हो जाओ
बेशक उस पल नहीं; जब खंभा शीशमहल सा भाव लिये दमक रहा हो
उस पल थामे रहना; जब शीशमहल की नींव लड़खड़ा रही हो
हर रिस्ते की नींव में जब अपने हिस्से की ईंट डालें; कोशिश किजीये
मित्रभाव की मिट्टी में सनकर ढला हो...... अमरत्व लिये होता है ये.........।
©दामिनी नारायण सिंह
