पन्नों की तासीर में नमी होती है
कुछ मीठी कुछ अनकही होती है
कुछ ताप लिये स्वर्णिम ईकाई
कुछ युं ही खाक होती है
कुछ मानस के रंग का
कुछ रावण के मन सा
कुछ में मधुर बांसुरी
कुछ देवकी की जात होती है
कहीं कुरुक्षेत्र की ज्वाला
कहीं अहिंसा से पाला
कहीं 80की उम्र
कहीं अस्सी की उम्र में क्रांति की आग होती है
समेटकर अनगिनत भुजबल
वीर_कुंवर_सिंह जी की जात होती है
लक्ष्मी के कोमल पैरों में दहाड़ते अश्वों की टाप होती है
दुर्गावती की खनकती चुड़ियों में
भुमिजा के आचमन की आग होती है
कुछ हृदय की पावन गंगा
कहीं अलकनंदा की बाढ़ होती है......
?
खड़खड़ाते पन्नों को युं ही किताब नहीं कहती दुनिया
जिज्ञासा का अंतिम स्वर पलटता जिसको जीवनभर
वो भंवर आँखो से होकर किताबों में उतारती दुनिया
है न भारत
©️?
दामिनी नारायण सिंह
विश्व पुस्तक दिवस
DaminiNarayanSinghQuotes