और अचानक दिन ढले सॅॉझ की रागिनी फिर से ले आती है वही याद

हर साल करानी होती है मरम्मत वो भी ईक बारिश के बाद

कभी कभी नींद में उठकर रखनी पड़ती है बाल्टी जब खपड़ा हो उतरा और रुक जाय काम ओह ये लो अचानक बरस गया आसमान

कितना मुश्किल

सब अस्त-व्यस्त

उपर से खपड़ा फेरने वालों का भी रोटी-भात

कामगारों का खाना भी था मजदूरी में शामिल

खेत के हल या छत - मरम्मत की जात

तब जमाना चुल्हे का खाना और भारी बरसात

कितने लोग होते थे खानेवाले

बारिश पता नहीं कहॉं से टपक जाय

फिर भी गोयठे - लकड़ी की लहलह आग

हॉं घनघोर लग जाय झर

तो निकल आते हैं कभी कभी सॉंप और बिच्छू भी

देखिये कोशिश उन्हें भी बचाने की अब गेहुमन तन जाय तभी लाठी से प्रहार

रत्ती भर सिकन नहीं खाना बनानेवाली के चेहरे पर

आधीरात ही लिपटती थी थकावट उनसे

भोर हुई नहीं कि फिर वही मुस्कुराती आस

जैसे

भाव का मानस पटल और मधुर सरगम की बरसात

जानते हो क्यूॅं थी जीवन में मधुरता

रोज के लोढ़ी - सिलौटी के बाद भी

कुंठित नहीं था मन

लगता था औरों को देखकर हे ईश्वर सबसे अच्छे हैं हम

आदत था समय को मर्म से होकर गुजरने का

जीवन था धर्म और समय था कर्म

हॉं मधुर सरगम

कड़वा थोड़ा पर सत्य ये भी है

जो कल थे सबसे ज्यादा समर्पित वही सबसे अकेले हैं आज

जिसे सबसे ज्यादा दुलारा उसी ने दिखा दी ऑंख

या सहलाकर बस अपने मन की

हिम्मत ही नहीं होती

कह सकें झुर्रियाॅं सुनो न मेरा मन कर रहा है ये भी

पगडंडियों की दधिचियो को जैसे लग गई नजर उम्र वही ५५/ ६० के आसपास

पुछती हैं एक अजीब सी उदासी जब यही देखना था आज

क्यूॅं जरुरी था आखिर एक एक इच्छा का त्याग अगर पलटू तो याद ही नहीं कब थे आखिरी बार स्वयं को याद

हमेशा लगता है

पीढ़ियों की वो रीढ़ जो रह गईं देहरी के भीतर ही ताकि युग कर सके इक दिन विरासत की बात

कह सके कोई टकराता पीपल बरगद

अरे तुम उसके पोते पोती हो क्या बिल्कुल चेहरा उसके जैसा लग रहा - नातिन नाती हो क्या - भगिनी भार्या तो नहीं

देखिये

हैसियत से भले छीप जाय अंदाज सच यही एकांत लिये हैं आज

दोष किसी का नहीं

खपड़े के घर में रहनेवाले जानते थे शायद

एक एक खपड़े की कीमत

एक भी पलटा तो छलक सकती है छत

नींद में जाग बचाना पड़ सकता है फर्श

आज न जमीन न छत

हवा में कहीं जी रहा हर ईक के हिस्से का स्वप्न

सहलाता और कहता

घड़ी की सूई की तरह घुमता कर्मपथ है ये

समय की तस्वीर में निरंतर आसान को ढुंढती लत है ये

गॉंव शहर होना चाहता है और शहर गॉंव हॉं ईकदिन

©️®️

दामिनी नारायण सिंह