पृथ्वी दिवस था कुछ दिन पहले

लगा कहाँ अंतर

स्त्री और धरती में

एक जैसा मानष पटल-एक जैसा धैर्य

एक जैसी चुप्पी-एक जैसा उद्वेग


आ गया तो फिर खुद की भी नहीं सुनता

धैर्य की देवी चंद सेकंड में भुकंपी हो जाती है हाँ भुकंपी

वेदना-चीख-पुकार रुंदन के बीच सृजन की नई कहानी लिखने बैठ जाती है

जैसे कान बंद कर लिये हों-अपने


कितना अजीब है

त्याग की पराकाष्ठा पर सीझ भी

कभी मना नहीं करती

प्रकृति का गुंजन अपने आँचल में लिये

हर सुबह सभ्यता से कहती है

उठो...उठो न

बिल्कुल वात्सल्य में लिपटी

ममत्व स्वरुपा

स्त्री की भांति

या

भरोसे के आचमन से हृदय का श्रृंगार करती

प्रेम स्वरुपा स्त्री की भांति


हाँ धरती

सदियों से स्त्री कुल का प्रतीनिधित्व करती


और वृक्ष

एकदम पुरुष

जैसे विशालकाय मचलती नदियों के निर्विरोध बहाव को बाँधे रखता है

तटों का संतुलन बनकर

जिसे नहीं हिला पाता बाढ़ का पानी भी

न जाने कहाँ तक ?

शाखाओं को आसमान से मिलाने की चाह लिये

फैलाता जाता है

अपनी जड़ो को

जमीन के भीतर ही

क्योंकि वृक्ष जानता है

शाखाओं पर हरे पत्ते-पतझड़ के बाद आएंगे

पर तब

जब जमीन की नमी हर हाल में बनी रहेगी

और उसके लिये

मिट्टी को बाँधे रखना होगा वो भी स्वतंत्रता की छांव में

प्रेम की छोर से

वर्ना वो बह जायेगी

फिर बिखरे या डुबे

जड़ो से छुटी मिट्टी कहाँ सोंच पाती है


परलयकारी जो होता है-बरसात में उफनता बाढ़ का पानी

वैसे ही तो पुरुष का हृदय बाँधे रखता है...न

स्त्रीमन को संतुलन की दहलीज पर


ये कोई ऐसा वैसा बंधन नहीं होता

बिल्कुल उस वृक्ष की तरह विशालता होती है इसमें

विशालता ही कहेंगे... न

कि किसी और दुनिया की चिड़िया

हमेशा के लिये

जहाँ अपना घोंसला मान लेती है

अपना सबकुछ छोड़

एक पल में

बस एक हथेली को थाम

जहाँ उसकी एक पुरी जिंदगी है

हाँ एक पुरी जिंदगी


है न पुरुष का पुरुषार्थ


बहते पानी के तट को प्रेम से बाँधे रखने का साहस लिये बिल्कुल उस विशालकाय

वृक्ष की तरह

कितना सुंदर रचा श्रृष्टि ने.....स्त्री-पुरुष का समागम

साथ चल रहे तबतक सब सुंदर-सृजन

जैसे ही आमने-सामने..............विध्वंस-विसर्जन



धरती और वृक्ष की भाँति...आचमन करो हृदय का प्रेम से

पता है श्रृष्टि को...कब समय को तुमसे से संवाद करना है


©️®️

दामिनी नारायण सिंह


DaminiNarayanSinghQuotes