तुम जो आ जाते हो तो
ये गीत गा उठती धरा
खिलते हैं टेसू हाँ जब
फागुन हो जाता हरा
बढ़ता है सूरज हाँ जब
चैत को कहने आ जा
थामते हो तुम हाँ बढ़कर
कहते हो रुक तो जरा
खिल रहा मैं बावरा
खिल रहा मैं बावरा
तुम जो आ जाते हो तो
तुम जो आ जाते हो तो ये गीत गा उठती धरा
कहने को तो
तुम्हें जंगल की आग कहते हैं वनवासी
पर तुम तो
समय का आरंभ
एकबार फिर अपने दामन में समेटे
मिलते हो
फागुन से तर बतर
गुलाल बीछा देते हो अंबर तक
गुलाल बीछा देते हो अंबर तक
बंजर हो जाता है हरा
पत्थरों में जान भरते हो
और कह उठते हैं रास्ते
अरे ओ पलाश
अरे ओ पलाश
बीहड़ में भर दे गुलाल
©️?
दामिनी नारायण सिंह
