भ्रम
आवरण से हो रहित
विशुद्ध पाषाण से निर्मित
जल उपवन की आगोश में
जीवन नया या हो मृत।
जो आरंभ
फिर से लिख गये
तय निश्चय की हर चाल पर
सत्य तुमसे कह ये जायेगा
न खोया है न पायेगा।
मार्ग जो बस नया है अब
हर चाल स्वतः मुड़ जाएगा
हाँ
बिंदु में प्रणय वही
पर
अस्तित्व की कसौटी पर
न रंज है न गम कोई
आशीष जो कमाया है
तय में बस रह जायेगा।
भ्रम
आवरण से हो रहित...........
©Damini Quote ©दामिनी नारायण सिंह।
