जबतक बेटों में नहीं देखेंगी माॅंएं सुदर्शन
जबतक मॉंओं को याद नहीं होगा
अस्तित्व उन्हीं का ले दर्पण
कर चुर-चुर
सड़कों पर समर्पण
जब ईक लड़की को दबोचते हैं
जकड़े कंठों से रहम की भीख
छोड़ दे मानुष मैं किसी की भीत
मौन चीख ले सहमी वो गीत
धिक्कारती अपने तन को है
वेदना की वो अपमानित ऑंधी
रौंद बिन पानी की मछली कर जाती
और याद उसे बस आप हैं आतीं
नरभक्षियों की रक्षक मॉंएं
बचाने को दौड़ हैं जातीं
बीच सड़क खींचने वाला
लड़की को दबोचने वाला
आखिर बेटा आपका हीरा है ? कल्पित बेइज्जत स्वयं में दुहरातीं
माना मॉं की ममता सबसे ऊपर ? सही गलत देख नहीं पाती हैं
फिर लड़की को कैसे देती हैं गाली ?
भुक्तभोगी जो आदमखोरों की जो कभी संभल नहीं पाती हैं
वो कैसे कहॉं है दोषी ? जो सड़कों से आती जाती है
आखिर बेटों की माॅंएं भी तो बेटियों का ही चेहरा है ? बेटियों का ही चेहरा है
है न
© दामिनी नारायण सिंह
| | |
| --- | --- |
| | |
