लगा कर पंख उड़ गया वक्त मेरा

ना रोक पाया, ना जी पाया।

अहसास , ख्याल पुराने वक्त के बड़े याद आए

ना चुप रहा ना कह पाया।


हर लम्हे को जीना था हर अहसास को जीना था

अमृत भी पीना था विष भी पीना था

मैं क्यों इतना डरपोक था हूं और इस जनम तो रहूंगा

ना जाने कब अपने दिल की बात अपने आप से कहूंगा


जिंदगी की आरज़ू तमाम ढल गई

सुबह हुई ,कुछ छण में फिर शाम ढल गई

धूप प्यारी थी बादलों से यारी थी 

पतझड़ सुहाना था फिर बसंत आना था 

सोचते और देखते यूं जिंदगी निकल गई

जिंदगी की आरज़ू तमाम ढल गई


Dalpreet Singh DSK