इक हुनरमंद जीवन को मेरे रंगों से भर गया।
मेरे दिल ए मकां को कर वो घर गया।
इक पल नजर मिली नशा उम्रभर का चढ़ गया।
रुत थी पतझड़ की वो बसंत कर गया।
हुआ दिद ऐ दिलदार ,क्या हसीन शाम थी।
मेरे लिए खास उसके लिए वो शाम आम थी।
मौसम ने भी क्या खूब वो निभाई शाम थी।
लिखी थी रब ने कुदरत ने वो गाई शाम थी।
रस्मो रिवाज दुनिया के हम तोड़ चुके थे।
अटूट डोर प्रेम वाली हम जोड़ चुके थे।
नक्शा भी वो फाड़ दिया जो लेके निकले थे।
हम दो ही बस साथ थे बाकी सब छोड़ चुके थे।
सावन लिखना है और बसन्त लिखना है।
मिट गया सब कुछ बस अब मैं ने मिटना है।
लिखा है आज बहुत अब बस अंत लिखना है।
ख़ुदा और मोहब्बत को बेअंत लिखना है।
मिला था जो ख्वाब में अब सच में मिल गया।
मांगू क्या मैं रब से जब रब ही मिल गया।
आशिक और इश्क़ अब एक हो गया।
मैं भी अब मैं नहीं रहा तू ही तू हो गया।

