“वक्त”
कभी सुबह सांझ में भेद था
आज सुबह सांझ सी हो गयी
ये वक्त वक्त की बात है, ये वक्त वक्त की बात है,
कभी पक्षी चहचाते थे तब जाकर
आँखे मनुष्य की खुलती थी,
आज मनुष्य के चिल्ल्ने से
घोंसले की चिड़िया उड़ाती है,
ये वक्त वक्त की बात है, ये वक्त वक्त की बात है,
कभी पीपल के पेड़ो की
झिलमिल छाँव प्यारी लगती थी,
आज वो छाँव हमको तुमको
अंधियारे सी लगती है,
ये वक्त वक्त की बात है, ये वक्त वक्त की बात है,
कभी लोग अपने सुखों दुखों को,
मिलकर बांटा करते थे,
आज लोग दुखों को बाँट बांटकर,
सुख को छाँटा करते हैं,
ये वक्त वक्त की बात है, ये वक्त वक्त कीबात है,
