मशहूर कवि पंकज प्रसून को महज 40 की उम्र में हार्ट अटैक ! समझिए पूरा घटनाक्रम ...

देशभर में अपनी हास्य व्यंग्य एवं संवेदनशील कविताओं के माध्यम से लोगों के दिलों को खुश कर देने वाले पंकज रसूल को आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनका खुद का दिल बीमार हो गया ..

दिनांक 15 अगस्त को उनको राजभवन, लखनऊ में हुए कवि सम्मेलन में राज्यपाल द्वारा काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया था। पंकज प्रसून के पिताजी भी कवि सम्मेलन को सुनने के लिए राजभवन आए थे। कार्यक्रम 10:30 बजे रात में खत्म हुआ। राज भवन के बाहर काफी जाम लगा हुआ था जिसकी वजह से पंकज को सुन के गाड़ी वहां तक पहुंच नहीं पाई थी। वह हजरतगंज चौराहे तक अपने पिताजी के साथ पैदल ही गए।

पैदल चलते वक्त उन्हें सीने में खिंचाव महसूस हुआ। लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

16 अगस्त को दोपहर में खाना खाने के बाद उनके सीने में फिर से खिंचाव और चुभन महसूस हुई। आमतौर पर ऐसे दर्द को गैस का दर्द समझ लिया जाता है। उन्होंने भी पेंटाप्रोजोल खा ली। दर्द थोड़ा सा कम हो गया। लेकिन हल्का खिंचाव बना रहा।

17 अगस्त : 17 अगस्त को रक्षाबंधन का दिन था। सुबह फिर से सीने में खिंचाव महसूस हुआ। उन्होंने अपने डिस्पेंसरी के डॉक्टर सौरभ से बात की। उन्होंने ई सी जी तुरंत करने के लिए कहा। साथ में ट्रोपोनिन टी और आई का टेस्ट भी लिखा। ई सी जी रिपोर्ट थोड़ी ही देर में मिल जाती है ।ई सी जी एकदम नॉर्मल था। लेकिन शाम को जब ट्रोपोनिन की रिपोर्ट आई तो पता चला की इसका स्तर तय सीमा से हजार गुना ज्यादा है।

अक्सर ऐसा होता है कभी-कभी पैथोलॉजी की रिपोर्ट भी सही नहीं आती है। इसलिए डॉक्टर ने इस टेस्ट को फिर से रिपीट कराया। एक बार फिर से ट्रोपोनिन खतरनाक स्तर तक बढ़ा हुआ आया। ट्रोपोनिन हार्ट की मसल्स में पाया जाने वाला प्रोटीन है जो हार्ट अटैक होने पर ब्लड रिलीज हो जाता है। यह सब करते कराते दो दिन और बीत चुके थे।

19 अगस्त ; पंकज प्रसून ने भोपाल में रहने वाले कार्डियोलॉजिस्ट एवं मशहूर लेखक पदम श्री ज्ञान चतुर्वेदी को अपनी सारी रिपोर्ट्स भेजी। और उन्होंने बताया कि वह सिटी एंजियोग्राम करने जा रहे हैं। डॉ ज्ञान चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे समय में सीटी एंजियोग्राम कराने मैं समय व्यर्थ करना एक बड़े खतरे को दावत देने जैसा है। उन्होंने बताया कि तुरंत जाकर किसी अस्पताल में एडमिट जाइए और अच्छे कार्डियोलॉजिस्टको दिखाइए। एंजियोग्राफी जल्द से जल्द होनी जरूरी है।

20 अगस्त : 20 अगस्त को पंकज प्रसून लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में इमरजेंसी में एडमिट हुए। जहां से उनको क्रिटिकल केयर यूनिट में भेज दिया गया। वहां पर डॉक्टर दानिश हसन काज़मी ने उनका इलाज शुरू किया।

21 अगस्त : सुबह-सुबह पंकज प्रसून की एंजियोग्राफी की गई। दो दानिश ने बताया कि उनकी मुख्य कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज नहीं है बल्कि कोरोनरी की सहायक आर्टिरीज में दो ब्लॉकेज हैं। ऐसे में उन्होंने स्टंट ना डालने का फैसला किया। और बताया कि अभी यह ब्लॉकेज एंटी थ्रांबोटिक दवाओं से ठीक हो सकता है। यदि फिर से दिक्कत हुई तो वह बैलून एंजियोप्लास्टी का सहारा लेंगे।

इसके बाद उन्होंने पंकज प्रसून को तीन दिनों तक क्रिटिकल केयर में अपने निगरानी में रखा।

23 अगस्त को उन्होंने पंकज प्रसून को डिस्चार्ज करने का फैसला किया। उससे पहले उन्होंने अपनी पूरी टीम को बुलाकर पंकज प्रसून से दिल की कविता सुनी। वह दिल की कविता आपको भी सुननी चाहिए..

------

कैसे बने सहारा दिल

ब्लड पंपिंग से हारा दिल

प्यार घटा है फैट बढ़ा है

कोलेस्ट्रॉल का मारा दिल

दिल बिगड़े एलोपैथी है

योगा है नेचुरोपैथी है

लेकिन टूटे दिल का इलाज

तो केवल बस सिंपैथी है

शादी हो जाती है लेकिन

रहता सदा कंवारा दिल

कैसे बने सहारा दिल

ब्लड पंपिंग से हारा दिल

धक-धक करती सी धड़कन है

धड़कन का जीवन दर्शन है

नीचे ऊपर ऊपर नीचे

ईसीजी जैसा जीवन है

लग जाता है किस किस से ये

होता है आवारा दिल

कैसे बने सहारा दिल

ब्लड पंपिंग से हारा दिल

एंजियोग्राफी करवानी है

हर दिल की यही कहानी है

क्यों खाते हो पिज्जा बर्गर

जब दिल ये हिंदुस्तानी है

हमने तुम पर तुम ने हम पर

कितनी बार है वारा दिल

कैसे बने सहारा दिल

ब्लड पंपिंग से हारा दिल

तुम बनो तो मेरा मौन बनो

मैं तेरे मीठे बोल बनूं

तुम मेरा सिस्टोल बनो

मैं तेरा डायस्टोल बनूं

जाति धर्म तो अलग अलग है

लेकिन एक हमारा दिल

कैसे बने सहारा दिल

ब्लड पम्पिंग से हारा दिल।

कविशाला से बातचीत में पंकज प्रसून ने बताया कि हास्य कवियों को हार्ट अटैक सबसे ज्यादा आते हैं। अशोक चक्रधर सुरेंद्र शर्मा मुकुल महान सर्वेश अस्थाना सबको हार्ट अटैक आ चुके हैं। वह इस मामले में इन सब लोगों से आगे निकल चुके हैं क्योंकि इतनी जल्दी किसी को नहीं आया।

बहरहाल पंकज प्रसून इस वक्त घर पर आराम कर रहे हैं। घर पर शुभचिंतक और मित्र आना शुरू कर दिए हैं। वह हंसते हुए कहते हैं कि इतने व्यस्त समय में जब ऐसी बीमारी आती है तो इसी बहाने ही सही सबसे मिलना जुलना हो जाता है।

पंकज प्रसून ने बताया कि सीने में दर्द को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अमूमन ई सी जी कराकर हम संतुष्ट हो जाते हैं जबकि हमें पूरी जांच करानी चाहिए। दस दानिश ने भी बताया कि हल्के लक्षणों को नजरअंदाज करने से आगे बड़ी समस्या आ सकती है। इसलिए अगर हल्का सा भी दर्द हो तो भी कार्डियोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए। युवाओं के अनियमित दिनचर्या हार्ट अटैक का बड़ा कारण है।


पंकज प्रसून का हाल-चाल लेने उनके घर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा:

Details: https://x.com/drdineshbjp/status/1827650938997465393