तुम एक क्षणिक खुशी हो मेरी, जो आँखों से बह जाता है
एक विश्वास मेरा, जो मुझे मेरे श्री कृष्ण से मिलाता है
अब तुम्हारे अस्तित्व का दामन थाम कर एक सफ़र में हूँ मैं,
ये वही सफ़र है, जो मुझे मेरी मंज़िल तक ले जाता है।।
तुम लहर हो मेरे मन की, जिसमें अक्सर भारी उफान आता है
तुम वो सीप हो जो लहरों संग बहकर किनारे पर आ जाता है
अब तुम्हे पतवार बना कर जीवन के नौके में सवार हूँ मैं,
तुम वही पतवार हो, जो मुझे इस समंदर के साहिल तक पहुचाता है।।
