कुछ लोग कह रहे थे ज़ंज़ीर में सुकून होता हैं,

मिट्टी वफ़ा नहीं करती यहाँ सोने में रूह होता हैं |


खैरीयत से रहो जीने के सरो-सामान छोड़ गए हैं,

फ़रिश्ते कहीं नहीं सब मुमस्सिल हैं यक़ीन होता हैं |


नफ़्स-परस्त रहो यह मुनक़्क़श कारोबार चलता रहे,

हमारे हिस्से आसमान और उनके हिस्से ज़मीन होता हैं |


नुमाइंदगी कायम रहे मजबूरों का मज़मा मलीन होता हैं,

मुकद्दमें करवाओ कहो कहीं राम तो कहीं रहीम होता हैं |


-चंद्र शेखर तिवारी