पल पल तवज्जो करते हो
फिर हाल ए दिल भी पूछते हो
खता की रुसवाई दी
फिर खुद ही इतना रूठते हो।

कह बख्त कह देता है मुझसे, तुम सोते नहीं हो आजकल 
हर रात उसकी गली की यूं पहरा करते हो

सांसे थमें तो सांस लूं
तुम इतना जो दुआ करते हो

जिंदा रखा है मुझे कुछ वादों ने 
मरूं नहीं ये भी तो तुम ही चाहते हो

खंजरों पे खजरें मार 
फिर वफ़ाई का कलमा पढ़ते हो,
जिन्न तो मैं हूं ना तुम्हारा 
फिर चराग़ किसका ढूंढते हो?


-Crinctum