कृत्रिम प्रेम न बरसाओ मुझपर,
हवा की रुत में तुम भी बदल जाओगे।
पसंद आ ही जायेगा नए अदायें जब,
गांवों में जाओगे, शहर जाओगे।
पानी की उम्मीद हो तो बूंद न दोगे, कभी बाढ़ दोगे।
मारोगे कभी हवा के न होने से, कभी तूफ़ान दोगे।।
अभी दे रहे हो बहार प्रेम की,
हवा की रुत में तुम बदल जाओगे।।
सफ़र में कक्कड़ रखोगे तुम ही, कभी रूई से बोसा करोगे।
लहराती फसलों से मोहित करोगे, फिर भूखे रखोगे।
काल के गाड़ी पर पटकोगे सबको,
हवा की रुत में तुम बदल जाओगे।।

