और दिन तो गांव की बात मुखिया जी के यहां आती थी पर आज मुखिया जी के घर की बात पूरे गांव में फैली है
"अच्छा हुआ जो चंदेसरा के मुंह से बात निकली। इ दोसरा के घर में जाके हुकुम चलाता था अब क्या हुआ अपने गाछ के आम खट्टा निकला।
"हमको तो पहले से ही शक था दिपुआ के बेटा को कई बार मुखिया के गाछी में घूमते देखे थे।
आज मुखिया जी अपने ही गांव में मुंह दिखाने लायक ना रहे थे लेकिन वह भी अपनी मूंछ झूकाने वालों में से नहीं थे रात ही चंदेसरा ताड़ी पीते समय गुड़िया का सारा किस्सा उगल दिया था फिर क्या मुखिया जी की छी छी वो भी उसके ही नमक खाने वाले के मुंह से, असहनीय ...।
"का फुसुर फुसुर बोल रही हो सांप सूंघ गया है क्या, इ चंदेसरा एक्कर हमरे वजह से घर में चूल्हा जलता है और हमरे इज्जत पर हाथ डालता है।
दोपहर होने वाला था सूरज सर पर चढ़कर आग उगल रहा था। मुखिया जी अपने बरामदे पर कुंती से साथ विचार कर रहे थे
"हम कब से कह रहे थे कि गुड़िया का बियाह का उम्र हुआ जा रहा है लेकिन आपके माथा में कुच्छो घुसता कहाँ है।
"खिलावन से तो बात किए थे
"का किए थे 5 महीना हो गया है और आप... ।
"ठीक है कल जाते हैं फिर गुड़िया से आराम से बात करना कहीं कुछ...।
मुखिया जी ने बीच में टोका
गुड़िया और कृष्णा की कहानी गांव का सारा लड़का पहले से जानता था लेकिन मुखिया जी के बेटी पर उंगली उठाए उसे जग प्यारा था कि नहीं।
गुड़िया अब ज्यादा विद्रोह नहीं करना चाहती थी उसे पता है कि अब उसकी शादी होगी ही, पर उसे कृष्णा से प्रेम था और शायद अटूट रहेगा।
कृष्णा कहता है वह अप्सरा जैसी दिखती है अपनी आंखें बंद कर लूं तो उसके काली परछाई सजीव हो उठती है।
शाम को मुखिया जी और दिपुआ की बात चली
"माफी चाहत है मुखिया जी हम का तनिको खबर नहीं रहा।
"का माफ़ी चाहत हो ससुर, तुम्हारा बिटवा जो किया है उसके लिए माफी तो हो ही नहीं सकता है अब जब तक गुड़िया की शादी नहीं हो जाती तब तक कृष्णा इ गांव में दिखना नहीं चाहिए, करीबी है इसलिए पहले बता रहे हैं तुमको नहीं तो ...
"नहीं नहीं 'नहीं तो...' की जरूरत नहीं पड़ेगी, लाइका राते कही निकल गया है, माई को भी नही बताया। आप करवाइये बिटिया की बियाह।
गांव का हल्ला और प्रबल हो गया था लेकिन इतना पता था कि कुछ और नहीं घटना घटेगी। खेलावन महतो का बेटा केशव 500 बीघा जमीन पर अपनी जमींदारी रखता है। शादी की तारीख पक्की हुई।
शादी के दिन गुड़िया के मुख पर अजीब तेज था जैसे कृष्णा से उसका ब्याह हो। अनैतिक होना खतरनाक था किंतु अपने नये गृहस्थ को इस प्रकार अपनाना उसके चरित्र पर अजीब सवाल को जन्म देती है।
बिहार बाद तो जैसे मुखिया जी की मूंछे चौड़ी हो गई, गांव में दो बार भोज करवाया, उनके तरफ उंगली उठाने वाले भी उंगली चाट कर खाए।
दो बरस बीत जाने के बाद भी कृष्णा का कोई पता नहीं था लेकिन पिछले सप्ताह चंदेसरा ने चौक पर एक बार देखा था दबी जुबान में लोग कहते हैं,
"अभी भी कृष्णा गुड़िया से बतियाता कभी-कभी, जान के डर से गांव में ज्यादा नहीं रहता है । कल दिपुआ बहुत सामान खरीद लाया है, कुटुम भी आया था किसना का।
भले कृष्णा पढ़ा नहीं था लेकिन उसकी पत्नी पढ़ी-लिखी थी जो अपने भावनाओं में दृढ़ अपने परिवार को चलाने हेतु उपयोगी व्यक्तित्व को धारण कर सकती थी। यद्यपि कृष्णा को का कड़ा स्वभाव उसे ना भाता हो किंतु उसके प्रेम पाने की लालसा हमेशा बनी रहती थी।
दोनों वामाओं के साथ अपने जीवन में अतरंगी रमणीता में उलझा कृष्णा अपने शयनकक्ष में आराम कर रहा था।
चित्रा को बाहर से एक आवाज सुनाई देती है महतो टोला से मुखिया जी का आदमी के केदारवा आया है
"जाते हैं।
केदार कृष्णा के बचपन का दोस्त है कुछ दिन पहले कृष्णा के दुकान के सामने ही अपना दुकान खोला है
कृष्णा केदार को अपने कोठरी में बैठा का हमेशा गप्पा लड़ता था, साथ में मुखिया टोल को खबर भी मिल जाती थी
"तुम्हारी गुड़िया से मिलने के बाद उसके पति को पता चल गया है चंदेसरा देखा था तुमको
"का....?
"गुड़िया को बहुत मारे हैं केशवजी।
आगे दोनों दोस्तों में ऐसी वार्तालाप चलती रही। कृष्णा के लिए अभी सहज अनैतिकता बन चुकी थी, अब भी वह गुड़िया को अपने सपनों में चित्रित प्रतिरूप की दृष्टि से ही देखता था। अब चित्रा को भी पता है, जिस उसे पता चला था चित्रा को एक सदमा लगा था उसके हृदय कंपन में इजाफा भी उसकी असली दर्द को नहीं बता सकता था। दर्द था सुहाग का और सुहाग के सुहाग ना रहने का।
दो खराब गाड़ी जो पूरक रूप में एक बनकर दोनों गाड़ी के यात्री को गंतव्य तक पहुंचा सकती थी, अपने विचारों के कारण दोनों यात्री रास्ते में रह गए।
- Crinctum
